महासमुंद : दवाई लेने जा रहे युवक को हाईवा डम्फर ने मारी ठोकर
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में दवाई लेने जा रहे युवक को हाईवा डम्फर ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
धनजू मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि 08 मई 2022 को उसका नाती भुवन दास मानिकपुरी दवाई लेने गांव के ही मेडिकल में सायकल से जा रहा था कि करीबन 06 बजे शाम हाई स्कूल के सामने रोड में पहुंचे थे कि नांदगांव गांव तरफ से आ रही हाईवा डम्फर क्र0 CG 06 GU 0751 का चालक अपने हाईवा डम्फर को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक् चलाकर उसके नाती भुवन दास को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह सायकल सहित गिर गया।
उक्त हाईवा डम्फर के ठोकर मारने उसके नाती के दोनो पैर में चोट आया है। घटना को पुरूषोत्तम साहू और कमलेश साहू देखे है एवं घर वाले को सूचना दिये है। तब वह घटना की जगह में गया और भुवन को ईलाज के लिए सोहम हास्पिटल महासमुंद ले गये जहां उसका अभी ईलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा डम्फर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।