महासमुंद : शादी कार्यक्रम में गये व्यक्ति का घर का ताला तोड़क... - CG Sandesh

महासमुंद : शादी कार्यक्रम में गये व्यक्ति का घर का ताला तोड़कर 65 हजार की चोरी

महासमुंद थाना अंतर्गत समरसता भवन भलेसर रोड में शादी कार्यक्रम में गये व्यक्ति का घर का ताला तोड़कर 65 हजार की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

केशराम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि जिला कोषालय महासमुन्द में सहायक वर्ग 02 के पद पर कार्यरत है कि 14 मई 2022 को सुबह 07/00 बजे चाचा की लडकी की शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गृह ग्राम भलेसर परिवार सहित घर में ताला बंद कर गये थे।

शादी कार्यक्रम के बाद 16 मई को 11.30 बजे वापस आये तो देखे के मेन गेट दरवाजे का ताला टुटा हुआ था एवं घर के दुसरे कमरे में रखे ताला को बाहर से बंद कर चॉवी को बाहर दरवाजे के पास फेंक दिया था उसी चॉवी से ताला खोलकर अंदर जाकर देखे तो घर के दोनों कमरे का सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा था एवं आलमारी के लॉकर को तोडकर आलमारी में रखे नगदी रकम लगभग 50000/- एवं पुराना इस्तेमाली सोने का ईयर रिंग 07 ग्राम तथा 02 जोडी चांदी के पायल एक पतला एक मोटा वजन लगभग 500 ग्राम किमती करीब 15000/- जुमला रकम करीब 65000/- रूपये को किसी अज्ञात चोर घर का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर मशरूका चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें