बसना : जमीन बंटवारा को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट ... - CG Sandesh

बसना : जमीन बंटवारा को लेकर हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट कर पहुचाया चोट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम छातापठार में जमीन बंटवारा को हाथ मुक्का एवं डंण्डा से मारपीट कर पहुचाया चोट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अमरनाथ यादव ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2022 को करीबन 12:00 बजे अपने छातापठार खार के खेत में लगे मूंगफली का रखवाली करने गया था करीबन 12:00 बजे के आसपास उसके छोटे भाई गोरखनाथ, फागुलाल, मां पिलाबाई वहां आकर जमीन का आज ही बंटवारा कर बोले तब वह दो-चार लोगों को बुलाकर बंटवारा कर दूंगा बोला तब हम लोगों को क्यों बुलाए हो बोले तब वह लोगों को बिना बुलाए बंटवारा नहीं करूंगा बोला तब तू अभी बंटवारा नहीं कर रहा है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर गोरखनाथ द्वारा हाथ में रखे डंडा एवं फागुलाल हाथ मुक्का से मारपीट किए एवं मां भी हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किए हैं जिससे उसके बाएं पैर, सिर, गर्दन में चोट लगा है । सूजन है ।

घटना को वहां आसपास में उपस्थित पदुम साहू, सीताराम यादव एवं मेरी पत्नी तीरीथमोती बीच-बचाव करने आए उसके पत्नी को भी गाली गलौच कर मारपीट किए हैं । घटना को गांव के पदुम साहू, सीताराम यादव एवं मीना बाई देखे सुने बीच बचाओ किए हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें