CG : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्म... - CG Sandesh

CG : फंदे पर लटकती मिली 6 साल के बच्चे की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले में छह साल के बच्चे की लाश फंदे पर लटकती (hanging on the noose) मिली है। बच्चे के माता-पिता व परिजन पड़ोस में रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। बच्चा भी उनके साथ था। अचानक वह खेलने के लिए घर आ गया। महज 20 मिनट बाद उसकी मौसी व भाई घर पहुंचे, तब उसकी लाश फंदे पर लटक रही थी। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते उसके गले में रस्सी फंस गया और फंदा बन गया। इधर, बेटे के माथे पर चोट के निशान देखकर पिता ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। घटना कोनी थाना क्षेत्र (Koni police station area) की है।

ग्राम गतौरी निवासी राजकुमार भारती परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार की दोपहर को अपने पड़ोस के घर शादी में शामिल होने गए थे। उनके साथ 6 साल का बेटा मानस भारती (Manas Bharti) भी था। शादी घर में परिजन को छोड़कर मानस खेलने के लिए घर जाने की बात कहकर निकला। फिर अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में लटक रही रस्सी से खेल रहा था। पुलिस को शक है कि रस्सी बच्चे के गले में फंस गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

20 मिनट बाद फंदे पर लटकती मिली लाश

परिजन ने पुलिस को बताया कि मानस के शादी घर से निकलने के महज 20 मिनट बाद उसकी 14 साल की बुआ और 9 साल का भाई घर आए। तब मानस का शव फंदे पर लटक रहा था। घबराकर उन्होंने तत्काल इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मानस के माथे में चोट के निशान भी मिले हैं। उसके माथे से खून निकल रहा था। ऐसे में उसके पिता राजकुमार ने बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने की आशंका जताई है।

पिता ने हत्या की आशंका

TI सुनील तिर्की ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया, जब तक पुलिस गांव पहुंची, परिजनों ने बच्चे के शव को फंदे से उतार लिया था। बच्चे के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पूछताछ में पता चला कि राजकुमार परिवार समेत कमाने खाने के लिए पंजाब गया था। इस दौरान परिवार में शादी में शामिल होने के लिए वह पत्नी बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले ही गांव आया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें