सीआरपीएफ के एसआई ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत - CG Sandesh

सीआरपीएफ के एसआई ने खुद को मारी गोली, मौके पर ही मौत

बिलासपुर :- बिलासपुर में एक सीआरपीएप के जवान ने आत्महत्या कर ली है. जवान ने AK-47 से खुद को गोली मार दी. गोली लगने के बाद मौके पर ही जवान की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार भरनी स्थित सीआरपीएफ कैंप की है. ASI पुष्पेंद्र सिंह बघेल कैंप में अपनी ड्यूटी कर रहा था. ड्यूटी के दौरान बैरक में ही जवान ने खुद को गोली मार ली. जवान ने AK-47 से खुद को दो गोली मारी. जवान की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी,सकरी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है. जवान के करीबियों का कहना है कि जवान कई दिनों से डिप्रेशन में था. डिप्रेशन की वजह से ही जवान ने खुदकुशी की.

मामले में डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि ASI पुष्पेंद्र सिंह बघेल मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला था.सुबह जवान ने AK-47 से गोली मारकर खुदकुशी कर रही. जवान के गले के पास दो गोली लगी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें