पिथौरा : शटर तोड़कर लाखों के गहने ले गए चोर, कैमरे में कैद हु... - CG Sandesh

पिथौरा : शटर तोड़कर लाखों के गहने ले गए चोर, कैमरे में कैद हुई घटना

पिथौरा : सोमवार-मंगलवार की रात पिथौरा के बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वेलर्स से लाखों रुपयों की चोरी हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों रुपये के गहने और नकद चोरी कर भाग निकले. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डाग स्क्वायड बुलाया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दुकान संचालक संदीप सिन्हा के अनुसार चोरों ने लाखों के आभूषणों की चोरी की है. हालांकि वे डाग स्क्वायड की जांच के बाद ही दुकान में रखे आभूषणों की गणना कर बता पाएंगे कि कुल कितने रकम की चोरी हुई है.

ज्वैलर्स के आसपास के सीसीटीवी खंगालने से पता चला कि दो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़ने वाला आरोपी महिला कपड़ो में दिखाई दे रहा है. चोरी के बाद आरोपी लाखागढ़ तालाब के ऊपर से हाइवे की ओर जाते दिखने की बात कही जा रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें