सरायपाली : पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या और खुद लगा ली... - CG Sandesh

सरायपाली : पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या और खुद लगा ली फांसी.

सरायपाली के डीपापारा में कुछ दिन पहले व्यक्ति ने अपने घर के बाड़ी में आत्महत्या कर ली थी. वहीँ घर पर उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली थी. इस मामले का खुलाशा हो गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका ललिता नायक एवं उसके पति पंचू नायक का कोई बच्चा नहीं था। मृतिका ललिता नायक मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी एवं उसका पति पंचू नायक शराब पीने का आदी था। जिससे आवेश में आकर पंचू नायक ने 13-14 मई की रात अपनी पत्नि ललिता नायक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और स्वयं पंचू ने भी फांसी लगा ली।

पुलिस के मर्ग जांच में मृतिका ललिता नायक की उसके पति पंचू नायक द्वारा नायलोन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर देने से अपराध धारा 302 भादवि का पाये जाने से आरोपी पंचू नायक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें