महासमुंद : मोबाईल फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत पुराना रायपुर नाका मोबाईल फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
ईश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि पुराना रायपुर नाका रायपुर रोड वार्ड नं 16 का रहने वाला हैं, होटल व्यवसाय का काम करता है। 16 मई को वह अपने घर पर था करीब सुबह 09.30 बजे उसके मोबाईल नम्बर 77708xxxxx में मोबाईल नं 83053xxxxx से कॉल आया जिसे रिसिव करने पर मोबाइल के धारक द्वारा उसे तुम कहा रहते हो क्या करते हो तो वह तुम कौन हो किससे बात करना है कहकर पुछा तो उक्त मोबाईल धारक के द्वारा उसे मॉ बहन की अश्लील गालियां देते हुये जान से मारने की धमकी दिया.
जिससे वह डर गया तथा उक्त मोबाईल नम्बर 83053xxxxx से दिनभर काल करता रहा है, जिसे वह रिसिव नही किया है, घटना के बारे में रिश्तेदार झनक साहू एवं पिताम्बर साहू को बताया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मोबाईल नं 83053xxxxx का धारक के विरूद्ध अपराध धारा 507-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.