महासमुंद : तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर
महासमुंद थाना अंतर्गत जिला अस्पताल के पास तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
धनेश साहू ने पुलिस को बताया कि गंजपारा वार्ड नं0 14 महासमुंद में रहता है, उसका ससूर चंद्रशोभा साहू ग्राम निसदा से अपना दवाई खरीदने अकाल पुरख अस्पताल 16 मई 2022 को आया था उसके ससूर अकालपुरख अस्पताल से दवाई खरीदकर घर जा रहा था तब शाम 4.10 बजे ग्राम खरोरा के जिला अस्पताल के पास पहुंचे थे तभी महासमुंद से रायपुर की ओर जाने वाली वाहन ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएस 8136 के चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके ससूर चंद्रशोभा साहू के मो0सा0 को ठोकर मारकर भागने लगा तब थोड़ी आगे ट्रक को छोड़कर चालक भाग गया.
तब वहां खड़े एक व्यक्ति द्वारा उसके साले को फोन कर घटना की सूचना दिया तब उसके साले ने उसे फोन कर घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जिला अस्पताल महासमुंद में उनका ईलाज करवाया बाद में प्राईवेट अस्पताल में ईलाज चल रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरूध्द अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।