कॉम्प्लेक्स के पीछे पार्किंग स्थल से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

कॉम्प्लेक्स के पीछे पार्किंग स्थल से मोटर सायकल चोरी.

सरायपाली थाना अंतर्गत महेश नायक के काम्पलेक्स के पीछे पार्किंग स्थल से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रदीप कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि फ्यूजन माइक्रो फायनेंस लिमिटेड शाखा सरायपाली में रिलेशनशीप आफिसर के पद पर कार्यरत है कि 14 मई 2022 को वह अपने बड़े भैया गुलशन कुमार नायक का मोटर सायकल बजाज CT110 क्र. CG06GU4253 को महेश नायक काम्प्लेक्स के पीछे पार्किंग में करीबन 10 बजे रात्रि को रखकर लाक करके अपने कमरे में सोने चला गया था.

वह सुबह उठकर पार्किंग में गया तो देखा उसका मोटर सायकल बजाज CT110 क्र. CG06GU4253 किमती करीबन 50000 रूपये का नहीं था। 14 मई 2022 के रात्रि से 15 मई 2022 के सुबह 07 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा मेरा मोटर सायकल चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें