महासमुंद : चखना सेंटर बेमचा से अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार.
महासमुंद पुलिस को 17 मई 22 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति चुन्नु यादव के चखना सेंटर के पास ग्राम बेमचा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ घटना स्थल चुन्नु यादव का चखना सेंटर के पास ग्राम बेमचा गये जहां पर आरोपी ओमप्रकाश साहू लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम ओमप्रकाश साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 57 साल साकिन पसौद थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद छ0ग0 का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक पौवा देशी प्लेन शीशी में 150 ML देशी प्लेन शराब किमती 60 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष मुताबिक जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।