पटेवा : पचरी से 60 लीटर महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार.
पटेवा 17 मई 2022 को पुलिस स्टाफ स्वयं के मोटर सायकल में जुर्म जरायम पतासाजी शराब रेड कार्यवाही हेतु देहात रवाना हुआ था, भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल पहुचकर आरोपी बलीराम डोरा का मकान ग्राम पचरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी बलीराम डोरा पिता स्व. मेहत्तर डोरा उम्र 55 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से चार नग पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपया जप्त किया गया है.
इसी तरह पटेवा पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर घटनास्थल पहुचकर आरोपी ताराचंद कुर्रे का मकान ग्राम पचरी में रेड कार्यवाही कर आरोपी ताराचंद कुर्रे पिता पुरूषोत्तम कुर्रे उम्र 23 वर्ष साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से चार नग पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपया जप्त किया गया है.
इसी तरह पटेवा पुलिस ने मुखबिर के सूचना पर घटनास्थल पहुचकर आरोपिया डीगम जांगड़े का घर बाड़ी ग्राम पचरी में रेड कार्यवाही कर आरोपिया डीगम जांगड़े पति देवानंद जांगड़े उम्र 31 साल साकिन ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) को अवैध रूप से हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब रखे मिलने पर आरोपिया के कब्जे से चार पीला रंग के 05-05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक डिब्बा में कुल 20 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब कीमती 6000 रूपया का बरामद कर जप्त किया गया.
आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।