महासमुंद : बेटे को पैसो की बात को लेकर हाथ मुक्का चाकू से मा... - CG Sandesh

महासमुंद : बेटे को पैसो की बात को लेकर हाथ मुक्का चाकू से मारपीट

महासमुंद अंतर्गत ग्राम खरोरा में बेटे को पैसो की बात को लेकर हाथ मुक्का चाकू से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नरायण बंजारे ने पुलिस को बताया कि रहता 17 मई 2022 को सतनामी भवन में रतन सतनामी का दसगात्र कार्यक्रम खाना पीना चल रहा था जिसमें उसका लड़का अशवंत बंजारे उम्र 17 वर्ष भी गया था वह घर में था कि रात्रि करीब 11.30 बजे उसका लड़का दौड़ते हुए घर आकर बताया कि टोबो ने उससे 500 रूपये लिया था जिसे चलो तेरा पैसा को वापस करता हूं कहकर टोबो एवं भागीरथी सतनामी ने कार्यक्रम स्थल से बुलाकर चंद्राकर भवन के पास ले गया और दोनो मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करते हुए हम लोगों से पैसा मांगते हो कहकर हाथ मुक्का चाकू से मारपीट किया जिससे उसके लड़का के सीना, गला के बांये साईड में चोट लगा है जिसे उपचार कराने जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया है।घटना के संबंध में महेश बंजारे को बताया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें