सिंघोड़ा : गोठान से सबमर्सिबल पंप व केबल तार सहित 20 हजार की ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : गोठान से सबमर्सिबल पंप व केबल तार सहित 20 हजार की चोरी.

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पैकिन में गोठान से सबमर्सिबल पंप व केबल तार सहित 20 हजार की चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पूजा तिवारी ने पुलिस को बतायी कि ग्राम पैकिन की वर्तमान मे सरपंच के पद पर पदस्थ है ग्राम पैकिन मे एन एच 53से लगा हुआ गोठान है जिसमे गाय बैलो के लिये वर्मी खाद उत्पादन हेतु पानी व्यवस्था के तहत बोर खुदाई कर सबमर्सिबल पंप लगाया गया है।

15 मई 2022 को सुबह 09:30 बजे गोठान नोडल ग्राम सेवक तिग्गा जी गोठान निरीक्षण हेतु गये थे जहां पर सबमर्सिबल पंप व केबल तार को किसी अज्ञात लोगो द्वारा चोरी कर ले गये है जिसकी सूचना उसे व सचिव को दिये जाकर गोठान मे देखने पर पंप व केवल तार नही था जिसे किसी अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर रात मे ले गये थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 379 भादवि का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें