महासमुंद : तुम लोग टोनहाकर बीमार किये हो कहकर दी जान से मारन... - CG Sandesh

महासमुंद : तुम लोग टोनहाकर बीमार किये हो कहकर दी जान से मारने की धमकी.

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मौलीभाठा बेमचा में तुम लोग टोनहाकर बीमार किये हो कहकर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

परस राम ने पुलिस को बताया कि वह 17 मई 2022 को रात में घर में सोया था कि रात करीब 08.30 बजे पड़ोसी ध्रुव निषाद उसे बुलाया तो वह घर से बाहर निकला तो घर के सामने बड़ झाड़ के पास ले गये कि वह केजु राम, रिखी राम, मोहित को बुलाया उन लोग भी आये वहां पर बैगा हरिश्चंद्र ध्रुव एवं ध्रुव निषाद की पत्नी सुमिंत्रा निषाद, बहु धनेश्वरी वहां बैठी थी फिर बैगा हरिश्चंद्र ने सुमिंत्रा जिसकी तबियत खराब है उसके गाल को मारते हुए बोला कौन कौन टोनहाया है नाम बकों कहने पर सुमिंत्रा ने परसराम, केजू राम, राज बाई, खोरबाहरिन यही लोग उसे जादू टोना किये है।

तब ध्रुव निषाद ने उन लोगों को गंदी गंदी गाली देते हुए कहा तुम लोगों ने मेरी पत्नि एवं बहु को टोनहाकर बीमार किये हो तुम लोग टोनही टोनहा हो उसकी पत्नि एवं बहु को ठीक करो नही तो तुम लोगों को मारकर यहीं दफना दुंगा तथा बैगा हरिश्चंद्र ने भी धमकी दिया कि तुम लोग इसे ठीक करो नही तो मारकर दफना देंगे। फिर वे लोग वहां से जान बचाकर भाग गये नही तो उन लोगों को जान से मार डालते। वहां पर उसकी पत्नी संत कुमारी, बहु वर्षा, गदावरी बाई, अशोक कहार सुने व देखे है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC, 4-LCG, 5-LCG, 6-LCG अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें