महासमुन्द  : जमीन पर काबीज करने के नियत से गाली गलौज कर दी ज... - CG Sandesh

महासमुन्द : जमीन पर काबीज करने के नियत से गाली गलौज कर दी जान से मारने की धमकी

महासमुन्द थाना अंतर्गत ग्राम पिटियाझर में जमीन पर काबीज करने के नियत से जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

छेरकु राम चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि उसकी 03 लडकियॉ उमा बाई,अनुसुईया बाई ऊर्फ सोस तथा दुलारी बाई है, सब का शादी ब्याह हो चुका है सब अपने अपने ससुराल में अपने परिवार के साथ निवास करते है।

वह अकेला पिटियाझर में निवास कर रहा है कि वह बुजुर्ग हो चूका है कि वह अपनी समपत्ती का मौखिक बटवारा अपने लडकियों को अपने हिसाब से दे चूका है कि उसकी मंझली लडकी सोसा बाई चन्द्राकर उसके पिटियाझर आकर सेवा जतन कर रही जिसे देख कि उसकी बडी लडकी उमा बाई अपने परिवार के साथ लडका शेखर चन्द्राकर, यादराम चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर एवं उसकी बेटी की बहू प्रीति चन्द्राकर करीब 01 वर्ष से आकर रहकर उसे एवं सोसा बाई को अकारण परेशान करने से उसकी मंझली लडकी सोसा बाई घर छोडकर अपने ससुराल चले गई है।

उनके जाने के बाद लडकी उमा बाई एवं उसके लडके एवं बहू के द्वारा उसके जमीन पर काबीज करने के नियत से उसे गाली गलौज धमकी चमकी करते रहते है। 05 मई 22 के लडकी उमा बाई तथा उनके लडके और बहु एक राय होकर उसे अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये है, जिससे वह बहुत परेशान हो गया है। घटना को हेमंत चन्द्राकर, गोवर्धन चन्द्राकर लखन साहू देने सूने है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें