महासमुंद : धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की नियत से पत्नी ... - CG Sandesh

महासमुंद : धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की नियत से पत्नी को जमकर पीटा

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बरोंडा बाजार में धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की नियत से पत्नी को जमकर पीटा, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

नेहा सेन ने पुलिस को बतायी कि आज से 05 वर्ष पूर्व सन 2017 में सुरज सेन से हिन्दु रिति रिवाज से शादी की है उसका एक 04 साल का बच्चा है।

उसका पति सुरज सेन शादी के 02 माह बाद से शराब पीकर उसके साथ छोटी छोटी बातों को लेकर मारपीट करता है। जिसके संबंध में वह अपने घर परिवार को बतायी है, उनके समझाने के बाद भी आदतन शराबी हो गया है। जिसकी वजह से उसके माता पिता उनके हरकतो को देख कर अलग कर दिये है।


तब से वह पति के साथ रहती है किंतु उसका पति हमेशा मारपीट करता है। 04 माह पूर्व उसे घर में पति सुरज सेन लात घुसा एवं बेल्ट से मारपीट किया था तब मोहल्ले के नीरू यादव, मालकी यादव बीच बचाव किये थे, उसके बाद भी किसी तरह सहन की 18 मई 2022 को रात करीब 11.00 बजे शराब के नशे में घर आकर उसे गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारूंगा कहते हुये धारदार चाकू दिखा कर अपनी पत्नी के साथ बहुत मारपीट किया था. जिससे उसके बदन में चोटे आयी थी वह इस घटना के बाद कहीं मुझे एकांत में जान से मार देगा सोचकर अपने बच्चे को लेकर मायके ग्राम बरोंडा बाजार आयी है और घटना के बारे में अपने पिता तथा भाई अजय सेन एवं नवीन सेन को बतायी हूं तथा मोहल्ले के लोगों भी बतायी थी । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें