सरायपाली : अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटी, दब जाने से एक की मौत.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम देवलभांठा में अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलटी, एक की मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
बालमुकुंद ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई उग्रेसन यादव अपने साथी संतोष यादव के साथ 20 मई को चक्रधर यादव के ट्रेक्टर में ट्राली में खाद लोड कर खेत में छिंड़कने के लिए ट्रेक्टर में सवार होकर खेत जा रहे थे। ट्रेक्टर को चक्रधर यादव चला रहा था।
टेंगनापाली धरसा गौंटिया का महुआ डोली के पास पहुंचे थे कि ट्रेक्टर का चालक चक्रधर यादव द्वारा ट्रेक्टर को लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ट्रेक्टर के मुंडी में उग्रेसन यादव, संतोष यादव एवं चक्रधर यादव के दब जाने से चोटें आई जिन्हें इलाज के लिए ले जाते समय उग्रेसन यादव की मृत्यु हो गई है एवं संतोष यादव एवं चक्रधर यादव को ईलाज के लिए रायपुर ले गये हैं। घटना को गोदलो देखा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चक्रधर यादव के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।