महासमुन्द : घर से बाहर ले जाकर हाथ मुक्का व रॉड से की जमकर पिटाई
महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 29 शास्त्री चौक में घर से बाहर ले जाकर हाथ मुक्का व रॉड से की जमकर पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
आयुष यादव ने पुलिस को बताया कि वह इस वर्ष कक्षा 12 वीं का पढाई कर रहा है। वह विगत 16 मई 2022 को अपने घर में रात्रि करीब 09.30 बजे था तभी मोबाईल फोन पर खोमेश तारक का कॉल आया था जिसमें बातों बातों में मुझे गाली दे रहे हो कहकर हिमांशु घर के बाहर आ गया तथा तुम घर से बाहर निकलो तब वह फोन से ही उन्हे सुबह बात करेंगे कहकर कॉल काट दिया तभी करीबन 10.00 बजे उसके घर के अंदर हिमांशु साहू, खोमेश तारक, मनीष एवं अन्य लोग जबरन घर में घुसकर पुरानी बातों को लेकर उसे मॉ बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये उसे पकड कर मारपीट करते हुये घर से बाहर भाजपा कार्यालय के पीछे ले गये और उक्त सभी लोग उसे मॉ बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये जान से मारूंगा कहकर हाथ मुक्का एवं रॉड वगैरह से उसके सिर, बदन, चेहरा एवं हाथ-पैर में मार कर चोट पहुंचाये है। जिससे वह बेहोश हो गया था तभी उसके दोस्त रूपेश पटेल, राकेश यादव उसे उठाकर घर लेकर आये थे।
वह घटना के संबंध में अपने पिता को बताया है फिर थाने फोन कर पेट्रोलिंग को बुलवाया था फिर उन्ही के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराये थे वहां से रेफर करने पर वह अपना ईलाज महासमुन्द के जैन नर्सिंग होम में कराया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।