CG : सास ने की आत्महत्या, मारपीट कर परेशान करने वाली बहु पर ... - CG Sandesh

CG : सास ने की आत्महत्या, मारपीट कर परेशान करने वाली बहु पर केस दर्ज

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तोरवा क्षेत्र (Torwa area in Bilaspur) के हेमूनगर (Hemunagar) में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। इसमें पता चला कि महिला की बहू उन्हें दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मारपीट करती थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित बहू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। तोरवा के हेमूनगर में रहने वाली मानू चक्रवर्ती (42 वर्ष) गृहणी थीं। चार फरवरी को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट जब्त किया। इसमें महिला ने अपनी बहू स्वाति उर्फ स्वीटी शर्मा (28 वर्ष) पर मारपीट और दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया था। जांच में पुलिस ने स्वजन के बयान दर्ज किए। इसमें पता चला कि उसकी बहू आए दिन विवाद कर मारपीट करती थी। इससे महिला परेशान थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपित स्वाति शर्मा उर्फ स्वीटी शर्मा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें