सांकरा : पुरानी बातों को लेकर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट.
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बनडबरी शंकरपुर में पुरानी बातों को लेकर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
बालमोती चुतर्वेदी ने पुलिस को बतायी कि 22 मई 2022 को वह और उसका बेटा चंद राम मिस्त्री लेबर काम करने बसना जा रहे थे कि गांव के साधू बघेल, अर्जुन बघेल, लाभो जाटवर सुबह करीब 08.00 बजे गांव के गली में एक राय होकर पुरानी बातों को लेकर उसे और उसके बेटे को अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का से मारपीट किये है जिससे उसके दोनों हाथ में चोट लगा है तथा उसके बेटे चंदराम के गाल में मारने से बांये कान में दर्द हो रहा है, हल्ला सुनकर उसके पति रोहिदास आये एवं बीच बचाव कर रहे थे तो उसे भी तीनों हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट किये जिससे उसके पीठ में चोट आया है।
घटना को अमर बाई, फुलबाई, संतदास, देखें सुने है,तथा बीच बचाव किये है।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।