तुमगाँव : घर के लडाई झगडा को समाज में शिकायत करती हो कहकर पति ने की पिटाई
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम खैरझिटी में समाज में शिकायत करती हो कहकर जमकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
सरस्वती साहू ने पुलिस को बताई कि 20 मई 2022 के दोपहर करीबन 03.00 बजे उसके पति मोहन साहू द्वारा घर के लडाई झगडा को समाज में शिकायत करती हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर दीवार में ढकेल दिया जिससे उसके सिर में चोट आकर खून निकल गया तथा जान से मारने की धमकी भी दिया तथा तुझे घर में नहीं रखुंगा जो करना है कर ले कहा ।
पूर्व में भी उसके चरित्र पर शंका करते हुए मारपीट लडाई झगडा किया था जिसकी शिकायत सामाजिक मीटिंग में करने पर उसके पति द्वारा समाज के सामने माफी मांगकर उसे घर ले गया था। 20 मई 2022 को लडाई झगडा मारपीट करते उसके ससुर लालाराम एवं सास देववती साहू देखे, सुने व बीच बचाव किये हैं, गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने से उसे व सुनने वालों को बुरा लगा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।