सरायपाली : बिजातीपाली केदुवां रोड में शराब पिलाते एक गिरफ्ता... - CG Sandesh

सरायपाली : बिजातीपाली केदुवां रोड में शराब पिलाते एक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 22 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बिजातीपाली केदुवां रोड में बबुल पेड़ के नीचे एक व्यक्ति लोगों को शराब पीने की साधन , पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस की तीन मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी रमेश चौहान पिता जीवर्धन चौहान उम्र 36 वर्ष साकिन बिजातीपाली। आरोपी के कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन की सील टूटी शीशी में करीबन 100- 100ml भरी जुमला 200ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 05 नग डिस्पोजल ग्लास, 05 नग पानी पाऊच, 05 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 130रू. जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आबकारी एक्टत का कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर के सूचना पर आरोपी आयुष महापात्र के कब्जे से 1. एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला में बिक्री हेतु रखे 20 पौवा अंग्रेजी गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक में 180ml भरी हुई जुमला 3600ml किमती 2400रू. ,2. शराब परिवहन में उपयोग किये हिरो कंपनी का लाल काला कलर का सोल्ड HF डिलक्स मोटर सायकल किमती करीबन 60000रू. जुमला किमती 62400रू. को जप्त कर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का विधिवत कायम कर विवेचना में लिया गया देहाती नालसी नकल जैल है।


अन्य सम्बंधित खबरें