महासमुन्द : ट्रैक्टर की बोनट से टकराकर बाइक चालक की मौत - CG Sandesh

महासमुन्द : ट्रैक्टर की बोनट से टकराकर बाइक चालक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक संतराम साहू पिता पति राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन ग्राम छपोराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया जांच पर पाया गया है कि मृतक की मृत्यु ट्रैक्टर क्रमांक CG04DT 3911 के चालक द्वारा अपने ट्रैक्टर को घटना स्थल पर गलत साईड से तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर प्रार्थी के मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 8367 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। मृतक संतराम साहू उक्त ट्रैक्टर की बोनट से टकरा कर गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल महासमुन्द में मृत्यु होना पाया गया तथा पीछे बैठी उसकी पुत्री कुमारी खिलेश्वरी साहू को चोट लगने से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द से रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है जो अपराध धारा 279,337,304(A)भादवि0 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें