बसना : होटल का दरवाजा तोड़कर 25 हजार का सामान चोरी.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर चौक में होटल का दरवाजा तोड़कर 25 हजार का सामान चोरी की, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
हेमसागर सेठ ने पुलिस को बताया कि सिंघनपुर चौक के पास उसका चाय नास्ता का होटल है जिसमें वह और उसकी मां सकुन बाई देखरेख करते है ।
03 मई 2022 को उसकी शादी थी जिस कारण पिछले लगभग 15 दिन से होटल को बंद रखे थे। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 20 मई को सुबह वह और उसकी मां होटल में साफ सफाई करने के लिए आये थे तब सब ठीक था होटल का दरवाजा बंद कर वे लोग चले गये थे बाद में 21 मई को सुबह लगभग 10.00 बजे होटल आये तो देखे कि होटल का मुख्य दरवाजा का सांकल टूटा हुआ था अंदर जाकर देखे तो होटल के अंदर रखा हुआ सामान 04 नग कडाई, 15 नग थाली, 01 नग पितल की बडी थाली, 10 नग झारा, 01 नग गैस चूल्हा व सिलेण्डर, 03 नग गिलास, 30 नग छोटा प्लेट, 02 नग गंजी व मिक्चर बनानी की मशीन सभी पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 25000 /- रूपये का नही था ।
कोई अज्ञात चोर उक्त सामान को चोरी कर ले गया था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।