महासमुन्द : घर के सामने से ठेकेदार का बाइक चोरी - CG Sandesh

महासमुन्द : घर के सामने से ठेकेदार का बाइक चोरी

महासमुन्द थाना अंतर्गत महावीर कांलोनी में घर के सामने से ठेकेदार का बाइक चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

संजय सैनी ने पुलिस को बताया कि वार्ड न0 20 महावीर कांलोनी महासमुन्द का रहने वाला है , ठेकेदारी का काम करता है । 21 मई 2022 के वह अपने मोटर सायकल होण्डा CD 110 ड्रीम क्रमांक CG 06 GN 0557 से बाजार से सामान लेकर घर आया, घर के सामने में गाडी को करीबन 11.00 बजे खडी कर घर अंदर चला गया।

कुछ समय बाद घर से बाहर निकला तो देखा मेरा मोटर सायकल जहां खडी किया था वहां पर नही था। तब आसपास में खोजबीन पूछताछ किया पता नही चला । उसके मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GN 0557 किमती करीबन 15000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें