महासमुंद : अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, एक घायल - CG Sandesh

महासमुंद : अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, एक घायल

महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम मोंगरा में अज्ञात ट्रक ने मारी ठोकर, घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मुकेश पटवा ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2022 को उसके पिताजी कृष्ण कुमार पटवा ग्राम काठाडीह घर से अपने मो0सा0 एच एफ डिलक्स क्र0 CG 07 CC 3957 से अकेले परिवारिक काम से खरियारोड उड़ीसा जाने के लिए निकले थे कि उनके मो0नं0 से उसके जीजा राकेश पटवा निवासी महासमुंद के पास फोन आया कि पिता जी कृष्ण कुमार जिला अस्पताल महासमुंद में एक्सीडेंट होने से ईलाज हेतु भर्ती है कि उसके जीजा राकेश पटवा जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचे जहां अधिक चोट लगने से उसके पिता जी को उच्च ईलाज हेतु रायपुर रिफर कर दिये है.

तब उसके जीजा उसके पिताजी को ईलाज हेतु प्राईवेट अस्पताल वैदेही हास्पिटल भाठागांव चौक रायपुर में ईलाज हेतु भर्ती किये है जिसका अभी भी ईलाज चल रहा है, कि उसके पिताजी को कोई अज्ञात ट्रक का चालक तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट करने से दाहिना हाथ, पैर में चोट आई है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें