महासमुंद : पुरानी बात को लेकर लोहे के पाईप से हमला - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी बात को लेकर लोहे के पाईप से हमला

महासमुंद थाना अंतर्गत चोपड़ा राईस मील के पास पुरानी बात को लेकर लोहे के पाईप से हमला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

आशिष साहू ने पुलिस को बताया कि 23 मई 2022 को अपने निजी काम से बेमचा गया था जो वापस आ रहा था कि करीब दोपहर 03.30 बजे चोपड़ा राईस मील के पास रूका था जहां पर ग्राम बेमचा का युगल किशोर भी खड़ा था जो शराब के नशे में था और उसे देखते ही पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा तब वह मना किया तो उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे लोहे के पाईप से उसके दोनो पैर घूटना के नीचे तीन चार बार मार दिया।

तब वहां उपस्थित आस पास के लोग बीच बचाव किये है। मारपीट करने से उसके दोनो पैर में चोट लगा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें