CG : पुल पर खड़े आरक्षक को कार ने मारी ठोकर, हुई मौत, जांच मे... - CG Sandesh

CG : पुल पर खड़े आरक्षक को कार ने मारी ठोकर, हुई मौत, जांच मे जुटी पुलिस

बिलासपुर जिले में सड़क हादसे में एक जेल आरक्षक की मौत हो गई. घटना बिलासपुर के गुरुनानक पुल में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक पुल में खड़ा था तभी तेज रफ़्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। आरक्षक की पहचान बलराम निषाद के रूप में हुई। हादसा बीते सोमवार देर रात हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल आरोपी कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली की गुरुनानक पुल के पास एक युवक की लाश पड़ी है। इसपर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के जेब से उसका पहचान पत्र मिला। इससे उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि आरक्षक पुल पर गाड़ी खड़ी की, और वही पास में खुद खड़ा था। तभी एक तेज रफ़्तार कार ने उसे ठोकर मार दी।  पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और उस वाहन की तलाश कर रही है। जिसने आरक्षक को टक्कर मारी है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें