बसना : 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार.

थाना बसना चौकी भंवरपुर में 23 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम भंवरपुर के शिवनाथ देवांगन अपने घर में अवैध रूप से बिक्री वास्ते हाथ भट्टी महुआ शराब रखा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताए अनुसार स्थान भंवरपुर पहुंचकर शिवनाथ के घर जाकर तलब किया । आरोपी शिवनाथ देवांगन पिता भागीरथी देवांगन उम्र 23 वर्ष साकिन भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद के कब्जे से उक्त महुआ शराब एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद झिल्ली में भरी करीबन 30 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब झिल्ली एवं बोरी का मुहाना रस्सी से बंधा हुआ कीमती करीबन 6000/- रूपये को जप्त किया गया ।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें