सांकरा : तिलंजनपुर मार्ग पर शराब पीने की सुविधा देने वाले पर कार्यवाही.
सांकरा पुलिस ने 24 मई को ग्राम भगतदेवरी से तिलंजनपुर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए मिलने पर मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही करने पर मौके से शराब पीने वाले पुलिस को देख भाग गये, तथा शराब पिलाने वाला आरोपी ठाकुर राम यादव पिता कार्तिक राम यादव उम्र 35 साल निवासी तिलजंनपुर पकड़ा गया. जिसके कब्जे से पुलिस ने 03 नग झिल्ली का खाली पैकेट जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध आ रही थी, 02 नग पानी पाऊच खाली को पेश करने पर उसे जप्त करते हुए आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें