सरायपाली : जमीन को लेकर बांस के डंडा से की पिटाई
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लाखनपाली में जमीन को लेकर बांस के डंडा से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
अशोक बाई सिदार ने पुलिस को बतायी कि उसके ससुर श्रीराम सिदार के नाम पर स्वयं की भूमि खसरा नं. 211/2 रकबा 0.6300 हेक्टेयर जमीन है जिस पर महेश सिदार, दुर्गावती व संतोषी जगत जबरन कब्जा कर धान फसल बो दिये हैं। धान फसल को काटने के बाद 23 मई 2022 के सुबह 07.00 वह एवं उसके ससुर उक्त खेत में जाकर मेड़ का काम कर रहे थे तो उक्त व्यक्तियों द्वारा आकर हमारा जमीन है कहकर उससे एवं उसके ससुर के साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये एवं महेश के द्वारा बांस के डंडा से उसके ससुर श्रीराम को मारा है जिससे दोनों पैर और दोनों हाथ में चोट लगा है।
घटना के बारे में घर आकर उसका बेटा उमाशंकर को बताई है तब उमाशंकर उसके ससुर को ईलाज कराने सरायपाली लेकर आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।