खल्लारी : जमीन को दुसरे के पास बेचे हो कहकर हाथ मुक्का से मा... - CG Sandesh

खल्लारी : जमीन को दुसरे के पास बेचे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम जीवनगढ में जमीन को दुसरे के पास बेचे हो कहकर हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
केशव राजपूत ने पुलिस को बताया कि 25 मई को गांव के हरीश ठाकुर के साथ बंधापारा बस्ती में शराब पीने गये थे। दोनो शराब पीने के बाद वापस घर को लौट रहे थे करीबन 11.00 बजे जैसे ही गांव के तालाब के पास पहुंचे थे कि हरीश ठाकुर बोला कि हमारे जमीन को तुम्हारी दादी कस्तुरी बाई के पास बेचे थे तुम लोग दुसरे के पास क्यों बेच दिये कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उसके बांये आंख चेहरा, होंठ, बांये हाथ बांहा में एवं सीना में चोट आया है.

घटना को उसकी मां चितु बाई ठाकुर, गांव का नाई राजेश सेन देखे सुने व बीच बचाव किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323-IPC, 294-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें