सिंघोडा : 03 लीटर देशी महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार
सिंघोडा पुलिस को मे 25 मई 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पैकिन मे एक महिला अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु ईमली पेड के निचे छुपाकर रखी है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये सम्भावित स्थान पर गया जहां पर एक महिला दिखाई दी जिसे पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम गुलापी पटेल उम्र 30 साल साकिन पैकिन थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. की निवासी होना बतायी.
आरोपिया के कब्जे से एक पीले रंग की पच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन मे भरी हुई लगभग 03 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 600 रूपये को गवाहन के समक्ष जप्त किया गया। आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें