सरायपाली : लोगो को शराब पिलाते दो व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : लोगो को शराब पिलाते दो व्यक्ति रंगे हाथ गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को 25 मई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पतेरापाली का भोजराम यादव अपने किराना दुकान के सामने लोगों को शराब पीने की साधन, पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी को शराब पीने की साधन उपलब्ध कराते रंगे हाथो पकडा गया आरोपी के कब्जे से 02 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100- 100ml भरी जुमला 200ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 150रू. , 05 नग डिस्पोजल ग्लास, 05 नग पानी पाऊच, 05 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमलाजुमला किमती 180रू. जप्त किया गया । आरोपी भोजराज यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 38 साल सा. वार्ड नं. 05 पतेरापाली थाना सरायपाली का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आबकारी एक्ट1 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पाटसेन्द्री का रामलखन नायक नामक व्यक्ति सारंगढ रोड ग्राम पाटसेन्द्री मेन रोड आम पेड के नीचे लोगों को शराब पीने की साधन , पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराते मिला। पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी रामलखन नायक पिता हीरालाल नायक उम्र 47 साल निवासी ग्राम पाटसेन्द्री के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100ml भरी जुमला 100ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 04 नग डिस्पोजल ग्लास, 04 नग पानी पाऊच, 02 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 130रू. जप्त किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आबकारी एक्ट1 का कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें