तुमगांव : चखना दुकान में अवैध शराब मुहैया कराते एक गिरफ्तार
तुमगांव पुलिस को 25 मई 2022 को मुखबिर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम अछोला शराब भटठी के पास अपने चखना दुकान में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है एवं शराब पीने का सामान उपलब्ध कराते मिla पुलिस की टीम मुखबिर के बताये अनुसार ग्राम अछोला शराब भटठी के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति अपने चखना दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पिला रहा था एवं शराब पीने का समान उपलब्ध करा रहा था ।
शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए मौके पर शराब पिलाते हुए मिला व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेन्द्र साहू पिता शोधन साहू उम्र 34 साल साकिन अछोला थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180 ML वाली शीशी में करीबन 100 ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये व 01 नग डिस्पोजल की खाली गिलास जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।