बागबाहरा : शिक्षा विभाग का कमाल, अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में ... - CG Sandesh

बागबाहरा : शिक्षा विभाग का कमाल, अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में वसूली योग्य राशि का उल्लेख ना कर संबंधित को बचाया जा रहा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजय शंकर निगम ने कलेक्टर महासमुंद को पत्र लिखकर मांग की है कि गजराज पाडे तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा जो वर्तमान में शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बागबाहरा में पदस्थ हैं से आर्थिक अनियमितता की राशि वसूल करने तथा वसूली में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह अत्यन्त खेद का विषय है कि जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के पत्र क्रमांक/4468/शिकायत/वसूली/2021 दिनांक 27/11/21को जारी पत्र में गजराज पाडे से रुपए 120623-00 मात्र वसूली किए जाने के आदेश दिए थे परन्तु आज लगभग छः माह होने जा रहा है परिपालन तो नही हुआ उल्टे आदेश की अवहेलना करते हुए आहरण एवं संवितरण अधिकारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोमाखान द्वारा गजराज पाडे के शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बागबाहरा में प्रतिनियुक्ति होने के कारण जारी अंतिम वेतन प्रमाण पत्र/ क्रमांक/ 184/अं.वे.प्र.पत्र/2021 दिनांक 21/1/22 को प्रतिनियुक्ति संस्था को प्रेषित करते समय वसूली योग्य राशि रु.120623-00(अक्षरी रु.एक लाख बीस हजार छै सौ तेइस मात्र) का कोई उल्लेख नहीं किया गया जिसके कारण वसूली रुकी है जो संदेहास्पद है.

वसूली प्रक्रिया का प्रारंभ न होना अनेक संदेहो को जन्म देता यथा -
1. जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद द्वारा अपने उपरोक्त आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि गजराज पाडे से राशि की वसूली कर इस कार्यालय को पालन प्रतिवेदन भेजा जाएं। यहां प्रश्न उठता है कि लगभग छः महीने होने पर भी उनके द्वारा संज्ञान क्यों नहीं लिया गया।
2. क्या प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा द्वारा वसूली में रुचि नही दिखाई गई और उन्होंने ने आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान को इस संबंध में अवगत नही कराया गया तो उनके विरुद्ध अब तक कार्रवाई क्यों नहीं कि गई।
3. यदि प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा द्वारा आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान को वसूली हेतु लिखा गया था तो आहरण एवं संवितरण अधिकारी कोमाखान द्वारा वसूली की कार्रवाई क्यों नहीं कि गई तथा अंतिम वेतन प्रमाण पत्र में वसूली का उल्लेख क्यों नही किया गया।
विजय शंकर निगम ने कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया है कि तथ्यों के आधार पर उच्च स्तरीय जांच करा दोषियो के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही साथ गजराज पाडे तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला नर्रा जो वर्तमान में शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल बागबाहरा में पदस्थ है से वसूली कर शाला निधि में जमा कराने हेतु आवश्यक आदेश जारी करने कि कृपा करेंगें।


अन्य सम्बंधित खबरें