बसना : तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, ती... - CG Sandesh

बसना : तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, तीन घायल.

बसना थाना अंतर्गत झांपीमहुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटर सायकल सवार को मारी ठोकर, तीन घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
लकेश्वर सिदार ने पुलिस को बताया कि 25 मई को उसका भतीजा तिरीथ सिदार अपने दो साथी साधुराम बरिहा और गोकुल बरिहा के साथ अपने मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GP 0140 में रात्रि करीब 8:00 बजे घर लावामहुआ से जीराडबरी (जगदीशपुर) बसना राईस मिल में काम करने जा रहा था कि ग्राम झांपीमहुआ मोड़ के पास मेन रोड पिरदा की ओर से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 HC 9467 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मो0सा0 में बैठे उसका भतीजा तिरीथ सिदार एवं उनके दो साथी को ज्यादा चोंट लगने पर डायल 112 द्वारा बसना सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने बोलेरो चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें