महासमुन्द : पीकअप वाहन ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो घायल, ... - CG Sandesh

महासमुन्द : पीकअप वाहन ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, दो घायल, मोटर सायकल क्षतिग्रस्त

महासमुन्द थाना अंतर्गत बोरियाझर वेयर हाऊस के पास पीकअप वाहन और मोटर सायकल की भिडंत हो गयी. इस घटना में दो लोग घायल हो गये हैं और मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है.

भेखराम मारकण्डेय ने पुलिस को बताया कि 19 मई को उसके बडे भाई लाल कुमार मारकण्डेय भतीजा हेमराज के साथ निजी काम से मोटर सायकल क्रमांक CG04 DP 4588 से महासमुन्द गये थे वापस घर आते समय करीब 04/00 बजे ग्राम बोरियाझर वेयर हाऊस के पास पहुंचे थे तभी पिछे से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG06GT 1210 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसके बडे भाई लाल कुमार मारकण्डेय के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे उसके बडे भाई लाल कुमार मारकण्डेय को दाहिने पैर के घुटने एवं दांया जबडा में चोट आयी है तथा भतीजा हेमराज को हाथ पैर में चोटे आयी है एवं मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीकअप वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें