बसना : खेत के पास से मोटर सायकल चोरी
बसना थाना अंतर्गत बाम्हनपुरी रोड किनारे ग्राम पिरदा में खेत के पास से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया हैं।
प्रकाश पटेल ने पुलिस को बताया कि 24 मई को वह मोटर सायकल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो क्रमांक cg06 p 8263 जो उसके दादा रविलाल पटेल के नाम पर है को लेकर खेत गया था पिरदा से बाम्हनपुरी रोड किनारे शराब दुकान के पास उक्त मोटर सायकल को खडे करके अंदर खेत में काम करने वालों के लिये खाना छोडने गया था.
खाना छोडकर करीबन आधा घण्डे बाद 11.00 बजे वापस आकर देखा तो उसका मोटर सायकल नहीं था आसपास में पता किया कोई पता नहीं चला । कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके उक्त मोटर सायकल किमती करीबन 15,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें