खल्लारी : बिना इंडीकेटर जलाये खतरनाक ढंग से वाहन को किया था खड़ा, माजदा वाहन टकराया
खल्लारी थाना अंतर्गत नवागांव मोड के पास बिना इंडीकेटर के वाहन को बीचों बीच खड़ी करने से माजदा वाहन टकराया, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
सुरज राजपूत ने पुलिस को बताया कि 25 मई को सुबह 10.00 बजे वाहन माजदा 1109 क्रमांक OD 02 AX 9079 के ड्रायवर आनंद सेनापति ने उसे मोबाईल से सूचना दिया कि वाहन माजदा 1109 क्रमांक OD 02 AX 9079 में राजनांदगांव से माल लोड कर नुआपाडा उडिसा आ रहा था.
रात्रि करीबन 2.00 बजे NH 353 रोड नवागांव मोड के पास पहुंचा था कि ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 04 J 0241 के चालक द्वारा अपनी वाहन ट्रेलर को बीचो बीच रोड में खतरनाक ढंग से बिना इंडीकेटर जलाये खडी किया था जिससे खडी ट्रेलर के पीछे इंडीकेटर नहीं जलने से एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट से उसके पैर में चोट लगा है तथा वाहन माजदा सामने से क्षतिग्रस्त हो गया है एक्सीडेंट के समय आसपास के लोग मौजूद थे जो घटना को देखे और उसे एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल महासमुंद भेजे है।मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 283-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।