बसना : पति ने शंका करते हुए पत्नी को जमकर पीटा - CG Sandesh

बसना : पति ने शंका करते हुए पत्नी को जमकर पीटा

बसना थाना क्षेत्र से पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. पति ने महिला को बाहर काम करने जाती हो कहकर शंका करते हुए जमकर पीटा, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह रिति रिवाज के साथ वर्ष 2011 में हुआ था वह मजदुरी का काम करने जाती है जिस पर उसका पति उसे आये दिन शंका कर उससे लडाई झगडा करता है पूर्व में भी थाना में रिपोर्ट की थी जिस पर कार्यवाही किये हैं ।

26 मई को करीबन 11 बजे उसका पति नशे की हालत में आकर उसे काम करने बाहर जाती है कहकर शंका करते हुए एवं पूर्व में उसके द्वारा किये गये रिपोर्ट की बात को लेकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार कर हाथ थप्पड से मारपीट किया जिसे पडोस के सुकांति देखी एवं छुडाई है । उसका पति आये दिन उसे शंका करते हुए डंडा चाकू लेकर जान से मारने की धमकी देता है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें