सिंघोड़ा : टाटा वाहन के ठोकर से ट्रैक्टर वाहन पलटी, चालक गंभीर.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम चिवराकुटा में टाटा वाहन के ठोकर से ट्रैक्टर वाहन पलटी, चालक गंभीर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है।
मंगल प्रसाद नायक ने पुलिस को बताया कि 26 मई के लगभग शाम के 04:00 बजे उसका भतीजा राजू नायक अपने खेत से हार्वेस्टर से धान कटवाकर स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GE 6054 मे लोडकर चलाते हुए ग्राम चिवराकुटा मे स्थित अपने ब्यारा मे ला रहा था जैसे ही ट्रेक्टर एन एच 53 रोड मे राजू नायक घर के सामने मे पहूंचा था कि पीछे से आ रही वाहन टाटा 1109 टर्बो ई एक्स क्रमांक MP 07 GA 2272 का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए राजू नायक के स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GE 6054 को पीछे से ट्राली को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर एन एच 53 रोड किनारे राजू नायक के घर के सामने पलट गई है। एक्सीडेंट होने से उसके भतीजे राजू नायक के सिर, छाती, हाथ एवं पैर मे चोट लगा है जिसे ईलाज हेतु अपने निजी वाहन से रायपुर मे ले गये । मामले की शिकायत पर पुलिस ने टाटा वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।