महासमुंद : पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम
मंत्री सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, स्वास्थ्य विभाग, जी.एस.टी. विभाग पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे
सोमवार 30 मई को प्रातः 10ः00 बजे सर्किट हाऊस महासमुंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। इसके पश्चात वे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से 12ः00 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद की समीक्षा करेंगे। मंत्री सिंहदेव दोपहर 12ः00 बजे से 1ः30 बजे तक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, दोपहर 1ः30 बजे से 2ः00 बजे तक जी.एस.टी. विभाग की समीक्षा एवं दोपहर 2ः30 बजे से शाम 4ः00 बजे तक पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके उपरांत वे शाम 4ः00 बजे हेलीकॉप्टर से जिला बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
अन्य सम्बंधित खबरें