महासमुंद : चिंगरौद में 36 पौवा देशी प्लने शराब के साथ एक गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस को 27 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम चिंगरौद मे शिव मंदिर के पिछे में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है पुलिस की टीम ग्राम चिंगरौद शिव मंदिर के पिछे दबिश देकर एक व्यक्ति को पकडे जो अवैध रूप से शराब रखना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश साहू पिता राज कुमार साहू उम्र 31 वर्ष सा0 चिंगरौद थाना महासमुन्द का रहने वाला बताया।
संदेही राजेश साहू के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 36 पौवा देशी प्लने शराब प्रत्येक शीशी में 180 ML शराब भरी हुई जुमला 6480 ML किमती 2880 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। संदेही राजेश साहू का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें