सरायपाली : अवैध रूप से शराब पिलाते 02 गिरफ्तार
सरायपाली पुलिस को 27 मई मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कलेण्डा का रामचंद्र मेहेर नामक व्यक्ति चौक के पास लोगों को शराब पीने की साधन,पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी रामचंद्र मेहेर पिता हजारू मेहेर उम्र 38 वर्ष साकिन कलेण्डा थाना सरायपाली शराब पीने की साधन उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन करते हुए गवाह के सामने रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 100ml भरी जुमला 100ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 100रू. , 04 नग डिस्पोजल ग्लास, 04 नग पानी पाऊच, 02 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 130रू. जप्त किया गया।
इसी तरह सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भीखापाली में ईमली पेड के नीचे एक महिला अवैध रूप से लोगों को शराब पीने की साधन, पानी, गिलास चखना उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रही है पुलिस की टीम मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किये। शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपियान पुष्पा ओगरे पति बलराम ओगरे उम्र 28 साल साकिन भीखापाली थाना सरायपाली के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब की सील टूटी शीशी में करीबन 80ml भरी जुमला 80ml देशी प्लेन मदिरा कीमती करीबन 60रू., 04नग डिस्पोजल ग्लास, 04 नग पानी पाऊच, 02 नग फल्ली पैकेट किमती 30रू. जुमला किमती 90रू.जप्त कर मौके पर सीलबंद कर जप्त किया गया । दोनो मामले पर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 36(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।