सांकरा : लोहरीनडोंगरी में अवैध शराब बिक्री करते 02 पकड़ाए - CG Sandesh

सांकरा : लोहरीनडोंगरी में अवैध शराब बिक्री करते 02 पकड़ाए

सांकरा पुलिस को 27 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि मधु यादव बिक्री हेतु शराब अपने घर के सामने रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिससे मधु यादव अवैध शराब बिक्री करते पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 05 लीटर वाली सफेद जरकीन में 04 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

इसी तरह थाना सांकरा पुलिस को ग्राम लोहरीनडोंगरी में मुखबीर से सूचना मिला कि अशोक कुमार बिक्री हेतु शराब अपने घर के सामने रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताये स्थान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिससे अशोक कुमार अवैध शराब बिक्री करते पकडा गया तथा आरोपी के कब्जे से 05 लीटर वाली सफेद जरकीन में 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
आरोपीयो का कृत्य धारा 34(1)क आबकारी एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें