सरायपाली : तेज रफ़्तार वाहन ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौत - CG Sandesh

सरायपाली : तेज रफ़्तार वाहन ने मासूम बच्ची को रौंदा, मौत

सरायपाली थाना अंतर्गत पाइकपारा में तेज रफ़्तार वहां की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गयी. बच्ची के पिता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है. गोविंद बरिहा ने पुलिस को बताया कि पाइकपारा चौकी बलौदा थाना सरायपाली का निवासी है मजदूरी करता है। उसकी पुत्री मानसी बरिहा उम्र 2 साल 6 माह 27 मई को सुमित्रा विशाल एवं तीन बच्चों के साथ भंडारा में खाना खाने के लिए पाइकपारा बस्ती अंदर गये थे। लगभग 2.30 बजे खाना खाकर वापस लौट रहे थे कि बलौदा की ओर से एक अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मानसी बरिहा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, मानसी को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मानसी की मृत्यु हो गई. घटना को सुमित्रा विशाल, साथ में गये बच्चे तथा अन्य लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें