शिक्षिका को शादी का झांसा देकर रेलवेकर्मी ने किया दुष्कर्म
बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र से रेलवे कर्मी द्वारा शिक्षिका
के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आरोपित रेलवे
कर्मी महिला को शादी का झांसा देकर 6 साल से संबंध बना रहा था और बाद में शादी से
इनकार कर दिया. शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित रेलकर्मी को
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि 6 साल पहले
उनकी पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनी में रहने
वाले अश्वनी कुमार बंजार (46) से हुई.
वह हेमूनगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे में काम करता था. जान-पहचान का फायदा उठाते हुए रेलकर्मी ने महिला शिक्षिका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. इसके बाद वह शादी को टालता रहा. बीते दिनों महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया.