बसना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी - CG Sandesh

बसना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी

बसना थाना क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत पुलिस में की गई है.

बिसम्बर यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने जीजा गुरुदेव यादव के ग्राम मनकी पोस्ट तोषगांव थाना बसना जिला महासमुंद के यहां 17 मई को घुमने गया था दोपहर में अपने जीजा के यहां आराम किया एवं 3:00 PM को देखा तो उसकी CD DELUXE बाईक CG 04 KD 1603 की चोरी हो गई थी । आसपास पता करने पर कहीं पता नहीं चला अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है । अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इसी तरह लिमदरहा का निवासी दुखीराम नायक ने पुलिस को बताया कि 24 मई को शाम 5:30 बजे उसके घर परछी में मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 GN 4520 सुपर स्प्लेंडर काला कलर को लाक करके रखा था जिसकी कीमत 40000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया जिसका आसपास पता किया कोई पता नहीं चल पाया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 380-IPC सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

इसी तरह तरेकेला का निवासी छत्रपाल बरिहा पुलिस को बताया कि उसका मोटर साइकिल क्रमांक CG 06 GC 4050 सुपर स्प्लेंडर को 16 मई 2022 को रात्रि 8:00 बजे उसके घर के सामने गली में खड़ा किया था जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है । जिसका पता तलाश आसपास किया नहीं मिला आवेदक छत्रपाल बरिहा की रिपोर्ट पर अपराध धारा 379-IPC सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें